विशेष

नए साल 2024 में बन रहे हैं खास राजयोग, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

By: Dec 7th, 2023 10:33 am

सुनील दत्त—जवाली

नववर्ष 2024 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं तथा ऐसे में हर कोई नववर्ष का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ज्योतिष दृष्टि से नववर्ष 2024 काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है, क्योंकि पहले दिन ही काफी खास राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु के मार्गी होने से लेकर गज लक्ष्मी, आयुष्मान योग, गजकेसरी जैसे राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में साल भर कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। अपार धन-संपदा के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साल 2024 में कई राशियों की किस्मत चमकेगी।

नववर्ष 2024 में बन रहे यह राजयोग
अंतराष्ट्रीय स्तर पर ज्योतिष क्षेत्र में ख्याति हासिल कर चुके जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि साल के पहले दिन गजकेसरी योग बन रहा है। देवताओं के गुरु स्वराशि मेष राशि में विराजमान है, वहीं चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में गुरु की सीधी दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 31 दिसंबर को गुरु मेष राशि में वक्री अवस्था में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही पहली जनवरी को सुबह 3 बजकर 41 मिनट से आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि, केतु कन्या राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष— मेष राशि में गुरु वक्री हो रहे हैं। इसके साथ ही गजलक्ष्मी योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए नया साल काफी खुशनुमा साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। फ्रेशर्स को नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा मेहनत से किए गए कार्य में प्रशंसा हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अभी तक हो रही परेशानियों से निजात मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।

कर्क—कर्क राशि के जातकों के लिए भी नया साल 2024 काफी अच्छा जाने वाला है। आयुष्मान, गजलक्ष्मी और गजकेसरी योग इस राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता के सहयोग से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। विवाह योग जातकों को अच्छा लाइफ पार्टनर मिल सकता है। जीवन में खुशहाली बनी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। घर-परिवार के सदस्यों के बीच चल रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती है। माता-पिता का भी स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

सिंह—इस राशि में गजलक्ष्मी योग नौवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही गजकेसरी और आयुष्मान योग भी आपके जीवन में नए साल में खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। परिवार के साथ चल रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। भाई-बहन के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App