दसूहा में बजाज शोरूम के मालिक ने अपने कर्मचारी को मारी गोली, अस्पताल ले जाते हुई मौत

By: Jan 29th, 2024 9:41 pm

दसूहा – दसुहा के बजाज शोरूम के मांलिक ने अपने शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी को गोली मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक किं पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव ओडरा के रूप में हुई है। वहीं सामने यह बात भी आ रही है की घायल अवस्था में शोरूम मालिक द्वारा गोली मारने के बाद करिंदे को दसूहा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। लेकिन जब अस्पताल के डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया तो शोरूम मालिक अपनी थार गाड़ी छोड़ वहां से फरार हो गया ।

घटना के बाद से पूरा परिवार सिविल अस्पताल में पहुंच गया। जानकारी देते हुए थाना दसूहा पारमुख हरप्रेम् सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिलने के उपरांत घटना स्थल पर पहुंच कर सारी घटना का जायजा लिया गया। जिसके बाद उक्त एजेंसी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सारे मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App