केलांग के नोरबू ने बनाई सबसे उम्दा पेंटिंग

By: Jan 24th, 2024 12:16 am

केंद्रीय विद्यालय केलांग में पराक्रम दिवस पर ‘परीक्षा पर चर्चा 2024’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता

जिला संवाददाता-केलांग
केंद्रीय विद्यालय केलांग में पराक्रम दिवस पर परीक्षा पर चर्चा 2024 के अंतर्गत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रात: 10 बजे प्राचार्य युद्धवीर सिंह के मार्गदर्शन में की गई। प्रतियोगिता में केलांग स्कूल के दसवीं के छात्र नोरबू ने सबसे बेहतर पेंटिंग बना कर पहला स्थान हासिल किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के आठवी के छात्र कार्तिकेय राणा दूसरे और केंद्रीय विद्यालय के नोवी की छात्रा सोनम वांगमो तीसरे स्थान पर रही। नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर 500 केंद्रीय विद्यालयों में एक राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के तकरीबन 50000 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विषय वस्तु परीक्षा योद्धा बनने के बारे में है, जो प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वारीयर पर आधारित है। इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आदित्य एल-1, चंद्रयान, स्पोर्टिंग सक्सेस ऑफ इंडिया, विकसित भारत आदि विषय भी शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय लरी (स्पीति) के 7, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग के 13, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल के 4 और केंद्रीय विद्यालय केलांग के छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रेमजीत समन्वयक डाइट, प्रधानाचार्य गौशाल प्रशांत कुमार और कला अध्यापक रवि कुमार ने निभाई। इन पांच छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और स्वतंत्रता सेनानियों की पुस्तकें बतौर पारितोष प्रदान की गई। अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App