नगर पंचायत कंडाघाट को जल्द बनाएंगे साफ-सुथरा

By: Feb 23rd, 2024 12:45 am

निजी संवाददाता-कंडाघाट
नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यकारी सचिव का कार्यभार अभिनव शर्मा ने संभाल लिया है। इनसे पहले यहां नगर पंचायत कंडाघाट में रजनीश चौहान सचिव के पद पर कार्यरत्त थे, जिनका अभी हाल ही में स्थानांतरण नगर पंचायत नारकंडा के लिए हो गया है। वीरवार से नगर पंचायत कंडाघाट का सचिव का कार्य अभिनव शर्मा देखेंगे। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत कंडाघाट के लोगों से उनका सहयोग देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य नगर पंचायत कंडाघाट को स्वच्छ बनाने के साथ विकास करने का है।

इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि अभिनव शर्मा सबसे पहले नगर पंचायत अर्की में 2021 सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे । उसके बाद उन्होंने एक वर्ष नगर पंचायत राजगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राजगढ़ में अपनी सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने अपनी सेवाएं एक बार फिर से नगर पंचायत अर्की में दे रहे हैं। आज से नगर पंचायत अर्की के साथ साथ नगर पंचायत कंडाघाट के सचिव का कार्य भी देखेंगे। उन्होंने नगर पंचायत कंडाघाट के लोगों से उनका सहयोग देने का आग्रह किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App