पति की प्रताडऩा से तंग आकर थाना पहुंची विवाहिता

By: Mar 31st, 2024 12:10 am

झंडूता। झंडूता थाना के अंतर्गत विवाहिता ने अपने ही पति पर मारपीट, दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। विवाहिता ने अपने परिजनों के साथ थाना में आकर शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपनी शिकायत में हा है कि उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। परिजनों की इच्च्छा के खिलाफ उन्होंने शादी की। शादी के कुछ माह तक उनके संबध बेहतर रहे। लेकिन इसके बाद उसके पति ने रोज नशा करना शुरू कर दिया।

इसके अलावा हर दिन झगड़ा व मारपीट करने लगा। इसके अलावा बुरा व्यवहार करने लगा। पति की प्रताडऩा से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी करने का भी मन बनाया। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा कि उसका दो से तीन माह का बच्चा गर्भ में था। लेकिन उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। पेट में तीव्र पीड़ा हुई और गर्भ गिर गया। बड़ी मुश्किल से उसने अपने पति से अपनी जान बचाई है। वहीं, वह अपने मायके आ गई है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App