सरिया चुराते चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा

By: Mar 20th, 2024 12:16 am

झलेड़ा में होटल मालिक की होशियारी से पकड़े आरोपी,पुलिस टीम ने मौके पर हिरासत में लिया

नगर संवाददाता,ऊना
ऊना मुख्यालय के साथ लगते झलेड़ा में बीती रात निर्माणाधीन होटल की साइट पर बीती रात होटल मालिक ने सरिया चुराते हुए चार लोगों को रंगे हाथों दबोचा है। उक्त लोग सरिये को ट्रैक्टर-ट्राली में लोड कर थे कि अचानक वहां होटल मालिक आ पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंची और सभी चारों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अश्वनी कुमार निवासी बढेड़ा राजपूतां ने बताया कि वह झलेड़ा में कपिला फार्म के सामने अपना होटल बना रहे है। होटल का काम पिछले डेढ वर्ष से चला हुआ है। उसने वहां करीब 20 टन सरिया रखा हुआ है। होटल मालिक ने बताया कि उसका सरिया पिछले कुछ समय से चोरी हो रहा था।

शक के चलते बीती रात 10 बजे वह अपने एक दोस्त के साथ अपने नवनिर्मित होटल में झलेडा में आया, तो वहां पर चार व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली में सरिया लोड कर रहे थे। उक्त लोगों ने 13 से 14 बंडल लोड कर रखे थे। उन्होंने उक्त लोगों को दबोच लिया। सरिया लोड करने वालों में इनका सुपरवाइजर प्रवीण कुमार निवासी उत्तराखंड व अन्य लोगों में सूरज कुमार निवासी बिहार, कुलदीप सिंह निवासी बालीबाल हरोली व मक्खन सिंह निवासी बालीबाल हरोली पाए गए। ट्रैक्टर पर कोई नंबर अंकित नहीं था। उसने वहां करीब 20 टन सरिया रखा हुआ है। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। होटल मालिक ने बताया कि इनका मुंशी उमेश कुमार निवासी टटेहड़ा भी इनसे मिला है। पीडि़त ने बताया कि सरिया चोरी करने वाले लोगों ने बताया कि मुंंशी ने इनसे 50 हजार रुपए लिए है और यहां अपनी स्कूटी खड़ी कर भाग लिया है। उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App