अधिकारियों को बताई मुश्किलें

By: Mar 15th, 2024 12:55 am

व्यापार मंडल कुल्लू के प्रतिनिधि मंडल ने अफसरों को किया सम्मानित
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
व्यापार मंडल कुल्लू के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान मदन सूद एवं मुख्य सरंक्षक दिनेश सेन की अगुवाई में विभिन्न कार्यालयों में जाकर अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। उपरोक्त दोनों के साथ मंडल के संरक्षक सदस्य रितेश काईस्था, उप प्रधान इंद्र चावला, महासचिव सुबोध सूद, कोषाध्यक्ष कृपाल चौधरी, सचिव वरुण शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सूद तथा नीरज बहल ने अधिकारियों को सम्मानित किया। सर्वप्रथम मार्केटिंग कमेटी कुल्लू एवं लाहुल-स्पीती के अध्यक्ष मियां राम सिंह और मार्केट कमेटी की सचिव शगुन सूद को सम्मानित किया।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी और जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता कुल्लू, आयकर विभाग अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों से भेंट करी और इन सब अधिकारियों को भी कुल्लवी परंपरा के अनुसार सम्मानित किया। इस दौरान शहर की सीवरेज व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, व्यास नदी तथा सरवरी नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा के बारे में चर्चा की। व्यापारियों ने टैक्स संबंधी मुश्किलें अधिकारियों को बताई। अधिकारियों ने मंडल को पूरा आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों के ऊपर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App