पुलिस भर्ती में पहली जनवरी से गिनी जाएगी उम्र

By: Apr 9th, 2024 10:21 pm

विभाग करवाएगा फिजिकल-डोप टेस्ट; मेडिकल, वेरीफिकेशन

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

पुलिस भर्ती में पहली जनवरी, 2024 के आधार पर अभ्यर्थियों की आयु सीमा को गिना जाएगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस में होने वाली कांस्टेबल भर्ती से पहले नियमों को बदला गया है। नियमों में बदलाव के लिए पहले एक ड्राफ्ट जारी किया गया था, जिसे अब फाइनल कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए एज लिमिट को भर्ती वाले वर्ष, जिसमें पहली जनवरी, 2024 के आधार पर गिना जाएगा। पुलिस विभाग में कांस्टे बल और चालकों के कुल 1226 पद इस भर्ती के जरिए भरे जाने हैं। इन 1226 पदों में से 870 पद पुरुष कांस्टेबल के और 292 पद महिला कांस्टेबल के हैं, जबकि 57 ड्राइवर भी भर्ती होने हैं। पहली बार पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट हो रहा है और महिलाओं के लिए 30 फीसदी अधिक कोटा दिया जा रहा है। अब लोकसभा चुनाव के बाद ही पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। इस भर्ती में सिर्फ लिखित परीक्षा लोक सेवा आयोग लेगा।

इसके अलावा फिजिकल टेस्ट डोप टेस्ट और वेरीफिकेशन पुलिस विभाग ही करेगा। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रदेश सरकार ने संशोधित नियम अधिसूचित कर दिए हैं। पुलिस भर्ती को लेकर छह मार्च को प्रदेश सरकार ने संशोधित नियमों को लेकर लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे और 15 दिन का समय दिया था। नए नियमों का नाम हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग (कांस्टेबल की भर्ती) नियम 2024 रखा गया है। इसके तहत खेल कोटे की रिक्तियों के लिए मामला पुलिस महानिदेशक द्वारा निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को भेजा जाएगा। प्रत्येक जिला में खेल कोटे के खाली पदों को विज्ञापित किया जाएगा। संशोधित नियमों में डोप टेस्ट भी पुलिस विभाग को ही करना है। नए नियमों के अनुसार मेडिकल एग्जामिनेशन भी पुलिस विभाग को ही दिया गया है। करैक्टर सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन भी पुलिस डिपार्टमेंट ने करनी है। फिजिकल टेस्ट और डोप टेस्ट मेडिकल टेस्ट पुलिस विभाग ने करना है, जबकि लिखित परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग लेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App