मिनी बस, ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर, 14 की मौत

By: Apr 5th, 2024 12:01 pm

सुक्रे। बोलीविया को ओरुरो और पोटोसी से जोडऩे वाले राजमार्ग पर मिनीबस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर से 14 लोगों की मौत हो गई। ओरुरो के परिवहन और सडक़ सुरक्षा निदेशक जूलियो लारिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना ओरुरो और पोटोसी के बीच सीमा निकास पर स्थित विचुलोमा शहर में उस समय हुई जब पोटोसी से नमक ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रेलर का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मिनीबस और ट्रेलर में सवार दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App