कांग्रेस ने हिमाचल में पूरे किए सभी वादे

By: Apr 18th, 2024 12:16 am

बंजार में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर कही ये बात

स्टाफ रिपोर्टर-बंजार
बुधवार को बंजार में लाहुल एवं कुल्लू के एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, कांग्रेस पार्टी के बंजार विधानसभा के अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर और कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुष्यंत ठाकुर ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र की सीट को भारी बहुमत से जीतेंगे। हाइकमान ने जैसे ही विक्रमदित्य सिंह का नाम घोषित किया है।

युवाओं में जोश आ गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की चारों सीट कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में भारी विकास हुआ है और उन्होंने जो चुनावों के दौरान लोगों से वायदे किए थे। वे उन्होंने धीरे-धीरे करीब 70 प्रतिशत पूरे कर दिए हैं। आने वाले समय में जल्द ही सभी गारंटी पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने 1500-1500 रुपए की गारंटी को रोकने प्रयास किया था तो न्यायालय ने उसे बहाल कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने दुष्यंत ठाकुर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव बनने पर बधाई दी और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App