ऊना में शहीदों को नमन के साथ अग्निशमन सप्ताह का आगाज

By: Apr 15th, 2024 12:58 am

लोगों को आग की घटनाओं से निपटने के लिए किया जागरूक, शहीदों की याद में दो मिनट का रखा मौन
स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
अग्निशमन केंद्र ऊना में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को जागरुक करने का अभियान शूरू हो गया है। इस दौरान केंद्र में दो मिनट का मौन रख आग बुझाते समय शहीद हुए फायर फाइटरों को श्रद्धांजली दी गई। बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन विभाग का गौरवमय इतिहास रहा है वर्ष 2009 में नालागढ़ में आग बुझाते समय दो फायर फाइटर शहीद हो गए थे। ऊना जिला में अग्निशमन कर्मचारियों ने वर्ष 2023 में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला ऊना में 95 अग्निकांड हुए है व 17 वचाब कार्य किए गए है। इस दौरान आग से 36 लाख 14 हजार का नुकसान हुआ। जबकि फायर फाइटरों की तत्परता से 8 करोड़ 35 लाख 65 हजार की संपत्ति को आग से बचाया गया। इतना ही नहीं फायर कर्मचारियों ने 13 लोगों की जान भी बचाई है व 16 पशुओं को सुरक्षित किया है।

14 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत केंद्र क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डा, अस्पताल, शेक्षणिक संस्थानों में आमजन को आग को लेकर जागरूक करने का अभियान शूरू किया गया है। केंद्र में अग्निशमन उपकरनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नम्बर 101 पर सेवाएं लेने की जानकारी दी जा रही है । आग बुझाने के तरीके बताये जा रहे है। केंद्र के अधिकारी द्वारा इतिहास बारे बताया गया कि 14 अप्रैल 1944 के दिन मुंबई में जहाज को भीषण आग लग गई थीं। जहाज की आग बुझाते समय 66 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए राष्ट्र स्तर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह मं आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

टाहलीवाल में भी शहीदों को किया याद
टाहलीवाल। अग्निशमन विभाग टाहलीवाल के कर्मचारियों द्वारा रविवार को शहीद-कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी। टाहलीवाल अग्निशमन टाहलीवाल के इंचार्ज सुनील दत्त ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में मालवाहक समुंद्री जहाज में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 66 अग्रिशमन कर्मचारी शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि इसी के चलते हर वर्ष आज ही के दिन कार्यक्रम आयोजित कर शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App