रामपुर कालेज के होनहार विद्यार्थियों को दिया सम्मान

By: Apr 1st, 2024 12:16 am

महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, प्रदेश के शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

स्टाफ रिपोर्टर—रामपुर बुशहर
राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह और जीबी पंत मेमोरियल लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सचिव राकेश कंवर मुख्यातिथि और मुख्यवक्ता रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्यातिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। गोबिंद वल्लभ पंत व्याख्यान श्रृंखला का आगाज़ मुख्यवक्ता राकेश कंवर ने किया। सर्वप्रथम उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत एवं आनंदीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि जीवन बहुमूल्य है, इसे खुशी के साथ जीना चाहिए और मेहनत एवं संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए, मेहनत से ही कामयाबी हासिल होगी। उन्होंने कर्म को महत्व देते हुए कहा कि कर्म करना जरूरी है अगर आप को असफलता भी मिले तब भी हिम्मत न हारे आगे बढ़ते रहें। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ जीना चाहिए, कभी भी अपने आप को किसी से कम न आंकें, हर इंसान अपने आप में महत्त्वपूर्ण होता है। हमें अपनी तुलना कभी भी किसी के साथ नहीं करनी चाहिए। मनुष्य को हमेशा सपने देखना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। इस बात पर विश्वास करें कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर से कई प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत कर छात्रों का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात सेवा निवृत प्राचार्य जय भगवान बंसल ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत और लोक नृत्य भी पेश किए गए। इस अवसर पर डा. आरके कायस्था, डा. सीवी मेहता एवं कार्यरत प्राचार्यों में डा. राजेश धोरटा, डा. आरएल शर्मा इसके अलावा जीआर नेगी, ललित मोहन भारती, अभिभावक शिक्षक संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कला संकाय तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान अमन अदिति गिरी नंदनी टैगोर, आकांक्षा ने द्वितीय स्थान, पल्लवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान ललित ने,रितिका भारद्वाज ने द्वितीय स्थान,शबनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष में प्रथम स्थान अश्वनी ठाकुर एवं जीतिका, उज्ज्वल भारद्वाज ने द्वितीय स्थान, मुस्कान शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान साक्षी ने, हिमालयन ने द्वितीय स्थान, हर्ष ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया वाणिज्य संकाय के द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान हितेश गुप्ता, श्रुति ने द्वितीय स्थान, वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय के द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान तनुजा ने, युवराज ने द्वितीय स्थान, नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान राजकुमारी ने, दिव्या ने द्वितीय स्थान, दीक्षा डोगरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान डिंपल ने, दीपक आजाद ने द्वितीय स्थान, अंजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान सुशील ठाकुर ने, मोनिका ठाकुर ने द्वितीय स्थान, आशा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्नातकोत्तर द्वितीय सत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में पलिका विष्ट ने जीव विज्ञान में, कुणाल ने वनस्पति विज्ञान में, अजय वशिष्ट ने रसायन विज्ञान में, किरण ने रसायन विज्ञान में, अनुराग मिश्रा गणित में, अनीशा ने अर्थशास्त्र में, यशिका ने इंग्लिश में, मनीषा ने हिंदी में, साक्षी ने इतिहास में, पूनम देवी ने राजनीति शास्त्र में, रमन ने समाजशास्त्र में, निशा देवी ने भूगोल में, रितिक ने वाणिज्य में पुरस्कार प्राप्त किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App