विरोधी दलों के घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा

By: Apr 16th, 2024 12:11 am

बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में बोले विधायक रणधीर शर्मा

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक एवं नयनादेवी जी विस क्षेत्र विधायक रणधीर शर्मा ने कहा है कि भाजपा की ओर से जारी किया गया संकल्प पत्र आम जनता के लिए कारगर साबित होगा। सोमवार को बिलासपुर के रौड़ा सैक्टर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां देश की जनता मोदी के संकल्प पत्र विश्वास रखती है।

वहीं, विरोधी दलों ने घोषणा पत्र के नाम जनता को गुमराह ही किया है। इसका उदाहरण प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी है। अभी तक प्रदेश कांग्रेस सरकार अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। देश की जनता को मोदी की गांरटी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2047 तक विकसित भारत का जो सपना संजोया है, उस पर जनता अपनी मोहर लगाएगी। साथ ही आगामी पांच वर्ष में में देश विश्व की तीसरी शक्ति बनेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App