सांसद गुरजीत औजला जनता की पहली पसंद

By: Apr 16th, 2024 12:06 am

अमृतसर से लोकसभा प्रत्याशी पर हाईकमान का भरोसा, टिकट मिलते ही खुशी की लहर

निजी संवाददाता—अमृतसर

अमृतसर से लोकसभा प्रत्याशी और सांसद गुरजीत सिंह औजला पर हाईकमान ने तो भरोसा दिखाया ही है, वहीं वर्कर्स के लिए भी औजला पहले पसंद है। तभी 2019 में लोकसभा चुनावों में वर्कर्स के सहयोग से 99626 वोटों से जीते थे। जैसे ही टिकट के लिए गुरजीत सिंह औजला का नाम अनाउंस हुआ, तो वर्कर्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी वर्कर्स और नेता सांसद औजला के घर पर इक्कठे हुए और इस मौके को ढोल के साथ मनाया। लोगों ने कहा कि ऐसे बेदाग और सुख-दुख में साथ देने वाले नेता की जीत तीसरी बार भी पक्की है।

वर्कर्स को साथ लेकर ही जीत हासिल की

गुरजीत सिंह औजला के मुताबिक किसी भी पार्टी की जीत के लिए वर्कर्स का साथ मायने रखता है। पिछली बार की जीत का श्रेय भी उन्होंने वर्कर्स को दिया था और इस बार भी वो उनके साथ से जीत की हैट्रिक बनाएंगे।

बेदाग नेता हैं गुरजीत सिंह औजला

गुरजीत सिंह ने पार्षद से अपना सफर शुरू किया था और 2017 के उपचुनावों में जीत हासिल की थी। उसके बाद 2019 में बीजेपी के हरदीप पुरी को हराया था। दो बार एमपी रहे, लेकिन उनकी छवि एक बेदाग नेता की ही रही है। एमपी गुरजीत सिंह औजला ने हमेशा अमृतसर के विकास के लिए काम किया।

लोकसभा में उठाया अहम मुद्दे

गुरजीत सिंह औजला ने ना केवल ग्राउंड लेवल पर काम किया, बल्कि ग्राउंड लेवल का हाल देखकर कई अहम मुद्दों को लोकसभा में उठाया। उन्होंने नशे में डूबते पंजाब को बचाने की पहल करते हुए नशे के मुद्दे को लोकसभा में उठाया। वहीं इस मामले में कई बार मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिखे। गुरजीत सिंह औजला ने नशे के खात्मे के लिए चुनाव आयोग से भी अपील की ओर बूथ लेवल पर रिपोट्र्स तैयार करने को कहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App