रंगोली में पत्योंण महिला मंडल रहा फस्र्ट

By: Apr 16th, 2024 12:17 am

जिला स्तरीय किसान मेले में दिखाई प्रतिभा, पुंदल-1दूसरे, बडवाहन तीसरे स्थान पर

स्टाफ रिपोर्टर-पद्धर
जिला स्तरीय किसान मेला पद्धर के अवसर पर महिला मंडलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य थीम मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता रहा। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम महिला मंडल पत्योंण द्वितीय पुंदल-1, तृतीय स्थान पर महिला मंडल बडवाहन रहा इस बात की पुष्टि करते हुए मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय किसान मेले के दौरान महिला मंडलों के लिए विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत ही मतदाता जागरूकता थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में महिला मंडल पत्योंण , पुंदल-1 दूसरे तथा महिला बडवाहन तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में कुल 10 महिला मंडलों ने भाग लिया। इस अवसर पर तहसीलदार पद्धर पूर्ण चंद कौंडल, बीडीओ पद्धर राकेश पटियाल, तहसील वेलफेयर अधिकारी सरला शर्मा, शांता ठाकुर, वरिष्ठ सहायक सुषमा शर्मा, सरोज शर्मा,आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App