अटल टनल पर फिर गिरी बर्फ फाहे देखकर चहके सैलानी

By: Apr 20th, 2024 12:58 am

लाहुल-स्पीति में अप्रैल में भी ठंड का दौर, बर्फ देखने के लिए उमड़ रहे पर्यटक
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
बार बार बदल रहे मौसम के मिजाज के चलते समूची घाटी में अप्रैल माह में ठंड बरकरार है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी दोपहर बाद समूची घाटी में जमकर बारिश हुई। वहीं, दोपहर बाद यहां अटल टनल के पास भी बर्फबारी होने पर यहां घूमने के लिए पहुंचे सैलानियों ने ताजा बर्फबारी के बीच आनंद उठाया। अप्रैल माह में जहां नीचले इलाकों में गर्मी पड़ते ही सैलानी ठंडी वादियों का रुख कर रहें है। वहीं, इन ठंडी फिजाओं में अभी भी बर्फबारी और बारिश जारी है। अपै्रल माह में भी अभी तक ठंड जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर बारिश के चलते ठंड पड़ते ही लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा है। हालांकि मौसम साफ होने पर दिन में गर्मी है, लेकिन बारिश पड़ते ही ठंड बढ़ जाती है। सुबह ौर शाम के समय स्वेटर व जैकेट अभी भी लोग पहनने को मजबूर हैं। बाहरी राज्यों में मनाली घूमने पहुंच रहे सैलानियों को भी अभी तक मनाली पहुंचने पर ठंड पड़ते ही गर्म कपड़े भी खरीदने पड़ रहे है।

शुक्रवार को अटल टनल के आसपास के इलावों में हुई बर्फ को देख यहां सैलानी काफी खुश हुए। सभी ने अपने कैमरों में लाइव बर्फबारी को गिरते हुए कैद किया। पर्यटन सीजन शुरू होते ही मनाली सहित जिला कुल्लू के सभी पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। पर्यटन कारोबार भी पटरी पर दौडऩे लगा है। कई जगहों पर जाम की समस्या भी आम हो गई है। पर्यटकों की संख्या बढ़ते ही यहां पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को भी आर्थिक मजबूती मिली है। वहीं, मनाली घूमने के साथ साथ यहां सैलानी लाहुल-स्पीति पहुंचकर भी आनंद ले रहा है। दिनभर लाहुल की सैर करने के बाद शाम के समय ठंडी फिजाओं के बीच मनाली मॉल रोड़ में घूमने का आंनद ले रहे है। बरहाल, जिलाभर में बारिश का क्रम जारी है और ऊघी घाटी के ऊंचाई वालें इलाकों व अटल टनल के आसपास बर्फबारी गिरते ही यहां पहुंचे सैलानी ताजा बर्फबारी की फाहों को गिरते हुए देखने का आनंद ले रहे है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App