संतोषगढ़ में भगवती जागरण में भेंटों पर झूमे भक्त

By: May 6th, 2024 12:16 am

स्टाफ रिपोर्टर-संतोषगढ़
नगर परिषद संतोषगढ़ में शनिवार को 29वें मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जागरण के उपलक्ष्य में कुछ रोज पहले देर शाम को नगर की नौजवान कल्याण केंद्र सभा द्वारा पूजा अर्चना के साथ झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई थी। जानकारी देते हुए नौजवान कल्याण केंद्र संतोषगढ़ के प्रधान विनोद पुरी ने बताया है कि हर साल की भांति शनिवार को 29 वा विशाल भगवती जागरण करवाया गया। इस जागरण में मां की ज्योति मां वैष्णो देवी से लाई गई शाम सवा सात बजे प्रचंड की गई। प्रधान ने बताया है इस जागरण में एनआरआई युवा बढ़-चढ़ कर सहयोग करते है।

मां भगवती के इस विशाल जागरण में नगर के साथ साथ आस पास के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण में प्रसिद्ध गायक लविश लव व बंटी शहजादा ने अपनी मधुर आवाज से मां की महिमा का गुणगान किया। बंटी शहजादा ने भोला को कैसे में मनाअुु, भोले दी बरात चली सज धज के, जे मां हुन्दी ज्योन्दी पूछदी हाल मेरा, गायक लविश लव ने मईया तेरी चुनी नूं सितारे लगे होए ने,में तेरे बिना रह नही सकदा मां मेनू तेरी आदत पै गई ए मां, तेरियां तूं जाने तूं जाने मां तेरिया तू जाने, मैं जांदा पिया सी दरवार रास्ते में मां मिल गई, जय जय बजरंग बली अन्य भेटों से श्रद्धालुओं को नाचने एवम झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रविवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस भंडारे में नगर के साथ आस पास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App