55 लाख मिले होते तो आज हम जेल में होते

By: May 23rd, 2024 12:55 am

लखनपाल बोले, अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री

निजी संवाददाता-बड़सर
मुख्यमंत्री चुनावों में अपनी हार निश्चित देख बखौलहट में है। उन्हें हार का डर इस कदर सता रहा है कि अब पता ही नहीं चल पा रहा कि कब क्या बोलना है। यह बात बड़सर भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान बल्ह बिहाल पंचायत में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान कही है। लखनपाल ने कहा तानाशाह मुख्यमंत्री अब कह रहे है कि बड़सर भाजपा प्रत्याशी के घर 55 लाख रुपये मिले हैं अगर 55 लाख मिले होते, तो आज हम जनता के बीच नहीं जेल मे होते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस झूठे आरोप के खिलाफ उनके खिलाफ मानहानी का दावा ठोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनावों से पहले ही हार मान ली है और इसी सदमे में अब उन्हें यह पता नहीं चल रहा है कि कब क्या करना और बोलना है। मुख्यमंत्री की बौखलाहट उनके बयानों से साफ झलक रही है। चुनावों से पहले ही हार के सदमे में पहुंच चुके मुख्यमंत्री नहीं समझ पा रहे हैं कि कब और कहां क्या बोलना है।

लखनपाल ने कहा कि तानाशाह मुख्यमंत्री अपनी 15 महीने की नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ इस तरह की ब्यानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के आलावा कोई लड़ाई नहीं थी। मुख्यमंत्री तो मित्र थे, साथ पढ़े, विधानसभा में साथ रहे, मुख्यमंत्री बने तो हमें भी खुशी हुई कि हमारा साथी मुख्यमंत्री बना, जिला का मुख्यमंत्री होने के नाते हमें भी आस थी कि विकास होगा, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने विकास तो क्या करवाना था, जो संस्थान स्वीकृत हुए थे उन्हें भी बंद करके बैठ गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App