निजी संवाददाता-घुमारवीं भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकराकर कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस का डीएनए ही सनातन का विरोधी है। कांग्रेस ने हमेशा इस देश की मूल संस्कृति और सांस्कृतिक मान बिंदुओं का अपमान करके हमेशा वोट की राजनीति की है। यह बात भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी

निजी संवाददाता-चांदपुर वेतन विसंगति को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च वेतनमान वंचित कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र नड्डा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में मिला। जहां उन्होंने तीन जनवरी 2022 के बाद नियमित हुए कर्मचारियों को उच्च वेतनमान देने को लेकर ज्ञापन सौंपा और तुरंत न्याय की मांग की।

नगर निगम पंचायतों की तर्ज पर करेगा काम, वार्ड सभाओं में बनाई जाएगी सूची सिटी रिपोर्टर—शिमला नगर निगम शहर के गरीब परिवारों के लिए अब पंचायतों की तर्ज पर कार्य करने वाला है। इसके लिए इसी महीने कार्य किया जाएगा। गरीब लोगों के लिए नगर निगम ने कवायत शुरू कर दी है। इसके लिए निगम

कार्यालय संवाददाता -मैहतपुर बसदेहड़ा प्रदेश के शहरी क्षेत्र में डिजिटल परिवार रजिस्टर तैयार करने हेतु घर-घर जाकर परिवार सर्वेक्षण कार्य स्थानीय शहरी क्षेत्र में 15 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में भी डिजिटल परिवार रजिस्टर तैयार करने का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी नगर

स्टाफ रिपोर्टर- गगरेट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मवा सिंधियां में पहली बार आयोजित हो रहे एनएसएस कैंप में स्वयंसेवकों को जहां समाज के प्रति कर्तव्य का बोध करवाया जा रहा है वहीं उन्हें सम सामायिक विषयों पर भी जागरूक किया जा रहा है। सात दिवसीय इस कैंप में शनिवार को स्वयंसेवियों को सडक़ सुरक्षा के

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में विकास के एक लाख कार्य और होने वाले हैं। इन्हें जब पोर्टल पर डालते हैं, तो कार्य करने के लिए ठेकेदार नहीं मिलते। काम ज्यादा हो गए ठेकेदार ...

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अपनी पांच दिवसीय चीन यात्रा खत्म कर देश लौटे हैं। देश लौटते ही वह अपने मंत्रियों के भारत विरोधी रंग में रंगे दिखे। वापस आते ही मुइज्जू ने कुछ ऐसा किया है, जो दिखाता है कि मालदीव...

धर्मशाला — भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने प्रभावित स्थान पर पहुंच कर जायज़ा लिया और प्रशासन द्वारा आनन-फ़ानन में लाइट्स काटने की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस मौके पर त्रिलोक कपूर ने फोरेस्ट विभाग ...

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला जीता था। मोहाली में जीत के बाद भारतीय टीम ने 1-0 ...

धर्मशाला। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का हिमाचल व उत्तराखंड के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन खेल खत्म होने तक हिमाचल की टीम को उत्तराखंड पर पांच रन की बढ़त मिली है। हिमाचल की टीम पहली पारी में 271 रन पर ऑलआउट हुई। वहीं, उत्तराखंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने तक प्रियांशु और अभय क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले पहली पारी में उत्तराखंड की टीम 238 रन पर ऑलआउट हो गई थी।