रनवे हीरो प्रीमिया स्टोर पहुंचे विश्वस्तरीय राइडर्स

By: Jun 21st, 2026 12:01 am

हीरो मोटोस्पोट्र्स टीम रैली के राइडर्स ने साझा किए अनुभव, एडवेंचर राइडिंग पर खुलकर हुई चर्चा

स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
मनाली के पतलीकूहल स्थित रनवे हीरो प्रीमिया स्टोर में शनिवार को एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग और रैली रेसिंग का एक यादगार आयोजन देखने को मिला। इस आयोजन में हीरो मोटोस्पोट्र्स टीम रैली के विश्वस्तरीय राइडर्स ने हीरो एक्सपल्स राइडिंग समुदाय के साथ विशेष संवाद किया। यह आयोजन एडवेंचर राइडिंग के शौकीनों के लिए एक खास अवसर बन गया। इस अवसर पर डकार रैली के अंतरराष्ट्रीय स्टार राइडर्स नाचो कोर्नेजो और रॉस ब्रांच ने मनाली पहुंचकर स्थानीय राइडर्स एवं मोटरसाइकिल प्रेमियों से मुलाकात की। उनके साथ हीरो मोटोस्पोट्र्स टीम रैली के भारतीय राइडर्स करण कुमार, सौम्या चौधरी और श्लोक घोरपड़े भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हीरो मोटोस्पोट्र्स टीम के वरिष्ठ सदस्यों वोल्फगैंग फिशर, जोर्डी ग्राउ और फ्रांज ग्राफ ने भी भाग लिया। हीरो मोटोकॉर्प की ओर से अंशुल, आशीष, सुनीता एवं श्रेया भी उपस्थित रहे। रनवे हीरो प्रीमिया स्टोर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान एक्सपल्स राइडर्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ रैली राइडर्स और मोटरस्पोट्र्स विशेषज्ञों से मिलने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ। राइडर्स ने डकार एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय रैलियों के अपने अनुभव साझा किए, एडवेंचर राइडिंग से जुड़े रोचक किस्से सुनाए, प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों को अविस्मरणीय यादें दीं, बल्कि हीरो मोटोकॉर्प, हीरो मोटोस्पोट्र्स टीम रैली और एक्सपल्स समुदाय के बीच संबंधों को और मजबूत किया। इसके बाद होटल राइड इन में भी हीरो मोटोस्पोट्र्स टीम रैली के राइडर्स ने एक्सपल्स राइडर्स के साथ विस्तृत संवाद किया। इस दौरान रैली रेसिंग, मोटरसाइकिल की तैयारी, राइडिंग तकनीक, सुरक्षा और एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम ने आगामी रनवे हीरो प्रीमिया स्टोर, पतलीकूहल (मनाली) को लेकर भी क्षेत्र के मोटरसाइकिल प्रेमियों में विशेष उत्साह पैदा किया है। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागी अपने साथ यादगार तस्वीरें, ऑटोग्राफ और अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय रैली जगत के प्रतिष्ठित नामों से मिली प्रेरणा लेकर लौटे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App