मंडी आईआईटी ने नवाजे होनहार इंजीनियर
डिग्री पूरी करने वाले 643 छात्र सम्मानित ,14वें दीक्षांत समारोह में वेल्सपन वल्र्ड के अध्यक्ष बीके गोयनका रहे मुख्यतिथि
दिव्य हिमाचल ब्यूरो, कमांद(मंडी)
मंडी आईआईटी ने होनहार इंजीनियर नवाजे हैं। कमांद आईआईटी परिसर में 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें मंडी आईआईटी के 643 इंजीनियर को सम्मानित किया गया। मंडी आईआईटी 14वां दीक्षांत समारोह में वेल्सपन वल्र्ड के अध्यक्ष बीके गोयनका मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह समारोह स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विद्यावाचस्पति (पीएचडी) कार्यक्रमों के 643 विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव रहा है। यह आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलताओं का सम्मान करते हुए शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को पुन: सुदृढ़ करता हुआ प्रतित हुआ है।
इस वर्ष का दीक्षांत समारोह गौरव और सम्मान का विशेष अवसर रहा। समारोह में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कंवलजीत सिंह ढिल्लों नहीं पंहुच पाए हैं। इस वर्ष का दीक्षांत समारोह 643 विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। इसमें 321 स्नातक, 259 स्नातकोत्तर तथा 63 विद्यावाचस्पति शोधार्थी को डिग्री देकर सम्मानित किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
