ऋण योजना का 117 प्रतिशत लक्ष्य हासिल
डीएलआरसी एवं डीसीसी बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति पर दिया जोर
दिव्य हिमाचयल ब्यूरो- बिलासपुर
जिला मुख्यालय के बचत भवन में अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कान्त ठाकुर ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना के तहत मार्च 2026 तक की उपलब्धियों, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा जिले में वित्तीय समावेशन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने सभी बैंकों से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करें। अग्रणी जिला प्रबंधक एवं यूको बैंक बिलासपुर के एलडीएम चंद्रशेखर यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के लिए 1770.75 करोड़ का वार्षिक ऋण योजना लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके मुकाबले बैंकों ने 2077.25 करोड़ का ऋण वितरित कर 117.31 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है जो जिले की मजबूत बैंकिंग एवं आर्थिक गतिविधियों का परिचायक है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता क्षेत्र में 81.18 प्रतिशत तथा गैर.प्राथमिकता क्षेत्र में 602.95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए गए हैं। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक साहिल कीर्ति ने वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए संभावित ऋण योजना (पीएलपी) तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विभागोंए बैंकों एवं अन्य हितधारकों के साथ प्री.पीएलपी चर्चाएं आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में कृषिए उद्योगए सेवा क्षेत्र तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी ऋण संभावनाओं और विकासात्मक आवश्यकताओं पर विमर्श किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
