रोजगार मेले में 25 युवाओं का चयन

By: Jun 21st, 2026 12:07 am

बनीखेत: बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में एलायंस जाब्स की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। बट्ट ग्र्रुप आफ इंस्टिटयूटस के चेयरमैन परवेज अली बटट ने रोजगार मेले में सौ के लगभग अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया।

इनमें से 25 अभ्यर्थियों का चयन कंपनी के द्वारा किया गया है। बट्ट ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मोहाली, बद्दी, परवाणू और फगवाड़ा स्थित औद्योगिक इकाइयों में की जा सकती है। बटट ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपए से 25,500 रुपए प्रतिमाह तक वेतन, ओवरटाइम सुविधा, उपस्थिति बोनस, ईपीएफ एवं ईएसआई जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बट्ट ने कहा कि आईटीआई प्रबंधन युवाओं को उनके घर-द्वार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु समय समय पर इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन करता रहता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App