बंगाणा में सीएम करेंगे करोड़ों के उद्घाटन-शिलान्यास

By: Jun 21st, 2026 12:02 am

सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 जून को कुटलैहड़ के प्रवास पर, बंगाणा स्टार नाइट में होंगे मुख्यातिथि

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 26 जून को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंचायत चुनावों में नव निर्वाचित हुए प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य तथा वार्ड सदस्यों से मुलाकात करेंगे। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण विकास, पंचायतों की प्राथमिकताओं और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 जून को दोपहर करीब एक बजे बंगाणा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू शाम चार बजे बंगाणा स्टार नाइट की शोभायात्रा में भाग लेंगे तथा उसकी अध्यक्षता करेंगे।

इस दौरान क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को भी मिलेगी। स्थानीय कलाकारों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी से शोभायात्रा को आकर्षक बनाया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री बंगाणा स्टार नाइट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। सरकार कुटलैहड़ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि उदघाटन शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू का मंच से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। स्टार नाइट में प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंग


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App