भुंतर में कांग्रेस का दबदबा

By: Jun 21st, 2026 12:45 am

भुंतर ब्लॉक पंचायत समिति में राम प्रसाद अध्यक्ष और जयदेई बनी उपाध्यक्ष
कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
जिला कुल्लू के भुंतर ब्लॉक पंचायत समति में कांग्रेस ने कब्जा किया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद विराजमान हुए हैं। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित जयदेई को चुना गया है। दोनों पदों के लिए मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई है। 25 सदस्यों वाली पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमे अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद और भाजपा समर्थित ओम प्रकाश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ओम प्रकाश को 12 मत और राम प्रसाद को 13 मत पड़े। जिसके चलते कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद को विजयी घोषित किया गया।

जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित जय देई और कांग्रेस समर्थित मंजीत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मंजीत को 11 मत और जय देई को 14 मत पड़े। जिसके चलते यहां उपाध्यक्ष के पद पर जयदेई को कमान सौंपी गई है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे कर रही थी। ऐसे में कांग्रेस का फोक्स अध्यक्ष पद पर थी। भाजपा कसमें खाकर कहती थी कि हमारा बहुमत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App