हमीरपुर में बेटियों ने सीखे ब्राइडल मेकअप के गुर

By: Jun 21st, 2026 12:01 am

हमीरपुर। लॉर्ड शिवा इंस्टीट्यूट एवं ब्यूटी एसोसिएशन इंडिया द्वारा ब्राइडल मेकअप एवं हेयर स्टाइलिंग पर एक दिवसीय विशेष मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। ब्यूटी एसोसिएशन इंडिया भारत और विदेशों में मेकअप सेमिनार, ब्यूटी सेमिनार, क्लासेस और वर्कशॉप करवाता है। ब्यूटी एसोसिएशन इंडिया ने दिल्ली की फेमस हेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी केराटिनो ब्रांड के प्रोडक्ट और सरदारजी मेकओवर कैलिफोर्निया के टॉप मेकअप आर्टिस्ट हरलीन सिंह के सांझा सहयोग से अद्भुत सिग्नेचर ब्राइडल मेकअप और हेयर स्टाइलिंग को प्रस्तुत किया। लॉर्ड शिवा इंस्टीट्यूट की केंद्र प्रबंधक इंदू के साथ संस्थान के स्टाफ व इन सभी छात्रों, दिव्या, कोमल, शिवानी, पायल, पालक, पायल, रिया, सिमरन ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App