देहरा को मिली नई एंबुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल

By: Jun 21st, 2026 12:50 am

कार्यालय संवाददाता- देहरा गोपीपुर
क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है। देहरा अस्पताल को एक नई एंबुलेंस की सौगात मिली है, जिसे विधायक कमलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया। इस नई एंबुलेंस के शामिल होने से देहरा व आसपास के क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना किसी भी क्षेत्र के विकास का महत्त्वपूर्ण आधार है। देहरा के लोग मानते है कि कमलेश ठाकुर ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि देहरा की बेटी के रूप में क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को समझते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं। बीते दो दिनों के भीतर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एंबुलेंस की सौगात देकर उन्होंने जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाया है। इस अवसर पर देहरा नगर परिषद की अध्यक्ष निष्ठा चंबियाल, उपाध्यक्ष किरण देवी, पार्षद उपासना सूद सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App