राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया शिक्षक विजय कंवर की पुस्तक का विमोचन

By: Jun 21st, 2026 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल के जिला सिरमौर के ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में बतौर प्रशिक्षित कला स्नात्तक शिक्षक सेवाएं दे रहे शिक्षक एवं लेखक विजय कंवर के द्वारा लिखित पुस्तक हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान-समग्र हिमाचल का विमोचन राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कविंद्र गुप्ता के द्वारा लोकभवन शिमला में संपन्न हुआ। यह पुस्तक विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के सहयोग हेतु लिखी गई है।

इसमें सरल एवं रोचक तरीके से कथानक, निबंधात्मक तथा वस्तुनिष्ठ तीनों शैलियों में हिमाचल प्रदेश का भूगोल एवं इतिहास जिलेवार प्रस्तुत किया गया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था, सांस्कृतिक परिदृश्य, सामाजिक ताने बाने, रीति-रिवाज, खान-पान, परंपराओं और देव आस्था का वर्णन सारगर्भित ढंग से किया गया है। लेखक के अनुसार ग्रामीण परिवेश से विशेषकर हिंदी माध्यम के विद्यालयों से पढक़र आए विद्यार्थियों और प्रतिभागियों के लिए यह पुस्तक एक सेतु का काम करेगी जो हिमाचल प्रदेश के बारे में जिज्ञासा रखने वाले सभी लोगों और हर प्रकार की भर्ती के लिए तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को सरल एवं रोचक तथा तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App