सीएम सुक्खू के काफिले का हरिपुरधार में भव्य स्वागत
टुटवी गांव में कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की बेटी के शादी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री; लोागें की समस्याएं भी निपटाईं, अफसरों को दिए निर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र के टुटवी गांव कांग्रेस के वरिष्ठ बृजराज ठाकुर के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम निजी था, परंतु मुख्यमंत्री के करीब व पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके बृजराज ठाकुर की बेटी की शादी में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के अलावा उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा व पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अपने करीबी कांग्रेस नेता बृजराज ठाकुर की बेटी की शादी में पहुंचने से एक बार फिर से बृजराज ठाकुर का कद पार्टी में ऊंचा हो गया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निर्धारित कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटा देरी से हरिपुरधार हेलिपैड पर पहुंचे, जहां पर कांग्रेस नेताओं जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ के अलावा कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री व कांग्रेस के आला नेता सीधे सडक़ मार्ग से भवाई के टुटवी गांव के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बृजराज ठाकुर की पुत्री व परिवार को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। बृजराज ठाकुर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हैं और मुख्यमंत्री के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के दौरान बृजराज ठाकुर पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
