लाहुल को बनाना है हरा-भरा

By: Jun 21st, 2026 12:50 am

युवा पीढ़ी को प्रकृति बचाने को लेकर किया प्रेरित
कार्यालय संवाददाता-केलांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर चलाए जा रहे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संकल्प के अंतर्गत लाहुल-स्पीति जिला के बूथ नंबर दो में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष चमन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें सहभागी होकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सूरज ठाकुर, महेर चंद, सुनील, नरेंद्र देओल, कृष्ण कुमार, धर्म सिंह, पवन राणा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण बचाने, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक जनआंदोलन है। यह जानकारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जनजातीय मोर्चा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा जवाहर शर्मा ने दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App