पहाड़ी संस्कृति संरक्षण को मिलकर करें प्रयास

By: Jun 21st, 2026 12:49 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर पहाड़ी कल्चर एंड हेरिटेज द्वारा शनिवार को कुलपति कार्यालय के समिति कक्ष में पहाड़ी संस्कृति और धरोहर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. महावीर सिंह रहे। कार्यशाला का संचालन केंद्र के निदेशक प्रो. बीके शिवराम के निर्देशन तथा सहायक निदेशक डाक्टर भवानी सिंह के समन्वय में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और विश्वविद्यालय कुलगीत से हुआ। प्रो. बीके शिवराम ने पहाड़ी संस्कृति एवं धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और दस्तावेजीकरण के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि पारंपरिक ज्ञान को ग्रीन टेक्नोलॉजी और आपदा प्रबंधन से जोडऩा समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में डिजास्टर मैनेजमेंट से संबंधित एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं तथा लगभग 60 विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। कार्यशाला में प्रो. नीलिमा कंवर, डा. हिमांशु परमार, डा. कामायनी बिष्ट, सुदर्शन वशिष्ठ, पद्मश्री विद्यानंद सरैक सहित अनेक विद्वानों ने भाग लिया। अंत में डा. सुनीता ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App