छात्रों को अनुशासन-सहयोग का दिया संदेश
डीएवी स्कूल हरदासपुरा में बच्चों को चरित्र निर्माण भूमिका से करवाया अवगत
नगर संवाददाता-चंबा
डीएवी पब्ल्कि स्कूल हरदासपुरा में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में मूल्य शिक्षा विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयेाजन किया गया। कार्यशाला का उददेश्य शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता के साथ इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भूमिका के बारे में अवगत कराना रहा।
कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के तौर दीपिका भंडारी व जागृति वर्मा ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों, संवादात्मक सत्रों व प्रेरणात्मक उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी कि वर्तमान समय में शिक्षा का उददेश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां हासिन करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में नैतिकता, संवेदनशीलता, अनुशासन, सहानुभूति, सहयोग, सत्यनिष्ठा एवं उत्तरदायित्व जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। डीएवी स्कूल हरदासपुरा के प्रिंसीपल अशोक कुमार गुलेरिया ने कहा कि मूल्य शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्कूलों की जिम्मेदारी केवल ज्ञान प्रदान करने तक ही समिति नहीं बल्कि विद्यार्थियों को एक आदर्श, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना भी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
