एचआरटीसी बसों में आज नीट के अभ्यर्थियों का नहीं कटेगा टिकट

By: Jun 21st, 2026 12:03 am

कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर नीट के अभ्यार्थियों को 22 जून तक फ्री में सफर करवाएगा। नीट के अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों मेंं फ्री सफर का लाभ उठा सकते हैं। निगम ने कंडक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह नीट के प्रत्येक अभ्यर्थी को फ्री सफर करवाना सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक छात्र को इसका लाभ मिल सके। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा रविवार को दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) 2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नीट परीक्षा के लिए 2781 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी, एनआईटी हमीरपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सेंटरों के लिए निगम हमीरपुर बस स्टैंड से स्पैशल बसें भी चलाएगा, ताकि अभ्यार्थियों को किसी भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई असुविधा न झेलनी पड़े। यही नहीं नीट के अभ्यर्थियों को एचआरटीसी बसों में 20 जून, 21 जून और 22 जून को फ्री में सफर करवाने के निर्देश जारी हुए हैं। ऐसे मेंं नीट के अ यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों मेंं फ्री सफर कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड दिखाओ और मुफ्त सफर पाओ

हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार का कहना है कि नीट अ यार्थियों को निगम की बसों में 22 जून तक फ्री में सफर करवाया जा रहा है। छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बस में फ्री सफर का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए निगम के कंडक्टरों को भी पहले से ही सख्त निर्देश दे दिए गए हैं।

एचआरटीसी अलर्ट, कंडक्टर्स को मिले स्पेशल ऑर्डर

निगम ने इसके लिए कंडक्टरों को भी विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े। निगम रविवार को भी सभी रूटों पर बसें चलाएगा, ताकि नीट अभ्यार्थियों को सेंटरों में पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App