नीट परीक्षा आज; ऊना तैयार, सीसीटीवी कैमरों की कड़ी नजर
जिला के 1800 से अधिक अभ्यर्थियों की प्रतिभा का होगा इम्तिहान, प्रशासन और पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध
नगर संवाददाता-ऊना
नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 1800 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए चार सरकारी शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। नीट परीक्षा केंद्रों में इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, केंद्रीय विद्यालय सलोह तथा वन बिहारी नंद ब्रहमाचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला शामिल हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 बजे है। देश भर में इस परीक्षा का संचालन कर रही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के दिशा निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रिया के अंतर्गत ही जिला ऊना में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए चारों सेंटर में अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे रिपोर्टिंग के लिए कहा गया है। जांच पड़ताल के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने से पहले सुरक्षा के सभी प्रक्रियाओं व एनटीए की गाइडलाइन्स की अनुपालना को सुनिश्चित करना होगा। नीट परीक्षा के आयोजन में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कमर कसी है। एनटीए के दिशा-निर्देशों के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखने व किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए भी प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायते जारी की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।
प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा केंद्र तक तीसरी आंख का पहरा रहेगा। सतत निगरानी के साथ-साथ सभी अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के दायरे से गुजरते हुए ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं इसके लिए पहचान पत्र को भी आवश्यक किया गया है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारित दायरे में भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने सहित मेडिकल और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता तथा परीक्षा की गोपनीयता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी जिला प्रशासन व्यापक व्यवथा बना रहा है। नीट परीक्षा के लिए निर्धारित एसओपी के तहत ही परीक्षा का संचालन होगा तथा किसी भी स्तर पर कोई चूक न रहे, इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास के वातावरण, घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी। परीक्षार्थियों को पेन भी परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश व मोबाइल पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी।
पर्याप्त संख्या में होगा पुलिस बल तैनात
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्टेशनरी, ऑर्नामेंटस इत्यादि को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उपायुक्त ऊना ने बताया कि जतिन लाल के बोल
उपायुक्त ऊना ने बताया कि जतिन लाल 21 जून को नीट परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई है। जिला में नीट परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है। निर्धारित एसओपी के तहत परीक्षा का संचालन सुनिश्चत किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
