महंगाई के खिलाफ फूटा गुस्सा

By: Jun 21st, 2026 12:50 am

महिला समिति ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी ने शनिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर केंद्र, राज्य सरकार और नगर निगम की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया तथा महंगाई विरोधी गीत गाकर अपना विरोध दर्ज कराया। महिला समिति की राज्य अध्यक्ष ने कहा कि गैस, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हुई हैं, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आरोप लगाया कि चुनावों के बाद गैस, बिजली और ईंधन के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। जिला कोषाध्यक्ष रमा रावत ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं के लिए घरेलू बजट संभालना कठिन हो गया है। जिला सचिव सोनिया शबरवाल ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो महिला समिति व्यापक आंदोलन छेड़ेगी और जरूरत पडऩे पर सडक़ों पर उतरकर चक्का जाम भी किया जाएगा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App