क्रिकेटर रोहित शर्मा संग 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति, इस दिन होगा समारोह
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में नागरिक अलंकरण समारोह द्वितीय में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं। टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, एक्टर ममूटी, प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक और क्रिकेटर रोहित शर्मा उन 65 मशहूर हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें पद्म पुरस्कार मिलेंगे।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अनेक मंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। श्रीमती मुर्मू ने 25 मई को आयोजित प्रथम नागरिक अलंकरण समारोह में भी 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
