प्रियतोष ने अकेले ली प्रधान पद की शपथ
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन के साथ सटी भरमोटी खुर्द पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान प्रियतोष निशु ने शनिवार को अपने पद की शपथ ग्रहण की। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम निशांत शर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नादौन क्षेत्र से निजी कारणों के चलते केवल एक ही प्रधान शपथ ग्रहण से वंचित रह गए थे। प्रियतोष ने बताया कि सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में वह शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि उन्हें अपने अस्वस्थ पिता को लेकर उस दिन पीजीआई जाना पड़ गया था। गौर हो कि प्रियतोष दूसरी बार भरमोटी पंचायत के प्रधान बने हैं, जबकि पिछली पंचायत में उनकी पत्नी निशा कुमारी प्रधान पद पर सेवाएं दे रही थीं। पंचायत परिणामों में पंचायत में पड़े कुल 976 मतों में से 591 वोट हासिल कर प्रियतोष ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 298 मतों से हरा कर जीत दर्ज की थी। इस अवसर पर पंचायत के नव निर्वाचित उपप्रधान लवली ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपास्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
