जर्मन भाषा में रेनबो वल्र्ड स्कूल ने लहराया परचम
अंतरराष्ट्रीय जर्मन भाषा परीक्षा में 40 छात्रों ने हासिल की सफलता, स्कूल का बढ़ाया मान
निजी संवाददाता- डरोह
रेनबो वल्र्ड स्कूल भवारना के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की गोएथे जर्मन भाषा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने जर्मन भाषा की ए 1 एवं ए 2 स्तर की परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं। ए 1 स्तर की परीक्षा में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस स्तर में विवान जरयाल ने 60 में से 50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रिधिमा शर्मा ने 47 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अरिधना नाग ने 45 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शिवांश चौहान, हर्षित धीमान, अखिलेश राणा, अनन्या, तनिशिका कटोच, शान्वी ठाकुर, तांजिल, अथर्व ठाकुर, देवांश वर्मा, कार्तिकेय, अनन्या राणा, इशिता चौधरी, आयुषिका शर्मा, देवेश चौहान, सान्वी, अर्पण धीमान, रीवा, आराध्या कटोच, अवनि, अपूर्वा, अभ्युदय सिंह, ऋतिका डढवाल, आराध्या व नक्ष कुनिहाल ने भी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। ए 2 स्तर की परीक्षा में विद्यार्थियों ने और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी कश्यप ने सभी सफल विद्यार्थियों और विशेष रूप से जर्मन शिक्षक विशाल राजपूत के समर्पित प्रयासों एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन की सराहना की।विद्यालय प्रबंधक रवि जम्वाल एवं उपप्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलता है
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
