बीएसएल कालोनी में 408 ग्राम चरस के साथ शिमला- हरियाणा के तस्कर धरे
स्टाफ रिपोर्टर, सुंदरनगर
सुंदरनगर की बीएसएल कालोनी पुलिस शनिवार सुबह बीएसएल कालोनी में नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान पर थी। इसी दौरान अभियान की टीम ने बीएसएल कालोनी में नशा बेच रहे दो संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस ने उन दोनों की तलाशी ली।पुलिस ने उनसे 408 ग्राम चरस बरामद करते हुए मौके से दबोच लिया। हैरत की बात यह है कि इस तस्करी में हिमाचल के शिमला और हरियाणा के करनाल के ये दोनों आरोपी हैं। आरोपियों की पहचान मनोज शर्मा निवासी गांव मंडोलघाट, तहसील सुन्नी व जिला शिमला और आकाश निवासी मकान नंबर-31, रघुनाथ नगर (लब्राही मंडी), जिला करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह लग रहा है।पुलिस ने इन दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इनके लोकल कनेक्शन को ढूंढ रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
