मणिकर्ण पहुंचने से पहले थमे पहिए

By: Jun 21st, 2026 12:49 am

दो घंटे तक रेंगती रही गाडिय़ां, पर्यटकों का मजा हुआ किरकिरा
कार्यालय संवाददाता-मणिकर्ण
धार्मिक एवं पर्यटन नगरी मणिकर्ण की सडक़ पर कब ट्रैफिक से निजात मिलेगी, यह सोचते-सोचते लोग थक गए हैं। टूरिस्ट सीजन आते ही ट्रैफिक जाम की मुसीबत लोगों को बेहद परेशान करती है। निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही पर्यटक मणिकर्ण की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे भीड़ लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी कसोल, बगियांदा, जां, सरसाड़ी और छानीखोड़ में भीषण ट्रैफिक जाम लगाए जिससे यात्री परेशान हो गए। आपदा सेजुलाई 2023 में आई बाढ़ से भुंतर-मणिकर्ण सडक़ कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी तौर पर सडक़ तैयार की गई है, लेकिन जुलाई 2023 और 2025 की आपदाओं में सडक़ फिर से प्रभावित हुई। कई प्वाइंट अब भी खराब हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App