आज दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें सडक़ों पर नहीं होगा शोर

By: Aug 6th, 2026 12:48 am

एम्स समेत ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बिलासपुर
जिला बिलासपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बुधवार के बाद अब गुरुवार से नए युग में प्रवेश करने जा रही है। एचआरटीसी की 15 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें जिले की सडक़ों पर नियमित रूप से दौड़ेंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बिलासपुर बस अड्डे से इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। एचआरटीसी ने बिलासपुर और घुमारवीं डिपो के तहत 15 प्रमुख रूट निर्धारित किए हैं। सबसे प्रमुख रूट गेहड़वीं-बिलासपुर-एम्स रहेगा। इस रूट पर सुबह छह बजे गेहड़वीं से पहली बस रवाना होगी। दिनभर बिलासपुर और एम्स के बीच कई फेरे लगाए जाएंगे। अंतिम बस शाम 7:25 बजे बिलासपुर से गेहड़वीं के लिए रवाना होगी। इसके अलावा करलोटी-बरठीं-सुन्हाणी-बिलासपुर-एम्स, डाबर-बिलासपुर-कसोल, मल्यावर-बरमाणा-कुहमझवाड़ तथा बिलासपुर-सलनू-खंगड़-बरमाणा-जमथल-कसोल-मंडी भराड़ी रूटों पर भी नियमित ई-बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

घुमारवीं उप-डिपो के अंतर्गत भी 10 प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी। इनमें घुमारवीं-ऋषिकेश-ज्योरीपतन-जाबलू, घुमारवीं-बम-लदरौर-जाहू, घुमारवीं-मोरसिंघी, घुमारवीं-कोटला-बद्दाघाट-डंगार, घुमारवीं-चोखना, घुमारवीं-चलैहली, घुमारवीं-त्रिफालघाट, घुमारवीं-तड़ौन-लदरौर.तरघेल और घुमारवीं-डीहर-कसोल जैसे रूट शामिल हैं। इसके अलावा बेला मट्याल-बद्दाघाट-कोठी बड्डू पटेर क्षेत्र के लिए भी दिनभर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। घुमारवीं से एम्स बिलासपुर, ज्योरी पतन और नैन के लिए विशेष ई-बस सेवा भी शुरू की जा रही है। निहणकाशी-कीरतपुर साहिब, करलोटी-मट्याल-सिलाई-बरोटा तथा मोरेसिंघी-त्रिफालघाट रूटों पर नियमित और रात्रिकालीन बस सेवा का भी है। उपायुक्तने कहा कि जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लाभ होगा।

ये होंगे मुख्य रूट्स
गेहड़वीं- बिलासपुर-एम्स
करलोटी-बरठीं-सुन्हाणी-बिलासपुर-एम्स
डाबर-बिलासपुर-कसोल
मल्यावर-बरमाणा-कुहमझवाड़
बिलासपुर-सलनू-खंगड़-बरमाणा-जमथल-कसोल-मंडी भराड़ी
घुमारवीं-ऋषिकेश-ज्योरीपतन-जबलू
घुमारवीं-बम-लदरौर-जाहू
घुमारवीं-मोरसिंघी
घुमारवीं-कोटला-बद्दाघाट-डंगार
घुमारवीं-चोखना
घुमारवीं-चलैहली
घुमारवीं-त्रिफालघाट
घुमारवीं-तड़ौन-लदरौर-तरघेल
घुमारवीं-डीहर-कसोल
बेला-मट्याल-बद्दाघाट-कोठी बड्डू-पटेर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App