संसारपुर टैरेस में शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को देखकर मुडऩे लगा युवक, तलाशी के दौरान बरामद की 12 बोतल शराब
निजी संवाददाता- जसवां कोटला
पुलिस थाना संसारपुर टैरेस की टीम ने गश्त एवं आबकारी कानून की जांच के दौरान अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोतलें देसी शराब बरामद कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2026 की रात करीब 9:45 बजे थाना प्रभारी संजय शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ संसारपुर टैरेस में बीबीएमबी वर्कशॉप के समीप मेन रोड पर गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान टोल बैरियर की ओर से एक व्यक्ति कंधे पर वजनदार थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति पीछे मुडऩे लगाए जिस पर शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपनी पहचान सुनील कुमार पुत्र बाबू लाल, निवासी गमहरिया बाजार जिला मधेपुरा, बिहार तथा वर्तमान में गांव रिडी, तहसील जसवां में किरायेदार के रूप में बताई। पुलिस द्वारा उसके थैले की तलाशी लेने पर अंदर रखी गत्ते की पेटी से 12 बोतलें देशी शराब बरामद हुईं। आरोपी मौके पर शराब रखने अथवा ले जाने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। थाना प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर सील बंद किया। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) के तहत पुलिस थाना संसारपुर टैरेस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
