आईआरडीपी सर्वे में पात्र लोग हो रहे हैं चयन से वंचित

By: Aug 28th, 2026 12:48 am

विधायक जेआर कटवाल ने की आईआरडीपी में चयन के लिए निर्धारित मापदंडों में बदलाव की वकालत
निजी संवाददाता-झंडूता
झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने आईआरडीपी में चयन के लिए निर्धारित मापदंडों में बदलाव की वकालत की है। उन्होंने कहा कि आईआरडीपी सर्वे के नौवें चरण में निर्धारित गाइडलाइंस की वजह से बड़ी संख्या में पात्र लोग चयन से वंचित हो रहे हैं। मनरेेगा में केवल एक दिन काम करके कोई व्यक्ति आईआरडीपी में चयन का हकदार बन जाता है, लेेकिन दूसरी ओर शर्तों की वजह से हजारों पात्र परिवार छूट रहे हैं। आईआरडीपी में वास्तविक पात्र परिवारों के चयन के लिए नियमों में बदलाव किया जाना बेहद जरूरी है।आईआरडीपी में चयन के मुद्दे को लेकर लगभग एक माह पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बाद जीतराम कटवाल ने विधानसभा के मानसून सत्र में चर्चा के दौरान भी इस संवेदनशील विषय को प्रभावी ढंग से उठाकर पात्र परिवारों के हक में आवाज बुलंद की। आईआरडीपी में चयन के लिए इनकम सर्टिफिकेट भी एक शर्त है। हजारों लोगों को यह सर्टिफिकेट ही नहीं मिल रहे हैं। अकेले बिलासपुर जिला में ही लगभग 7000 लोगों के इनकम सर्टिफिकेट नहीं बन पाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App