लंबित एरियर, महंगाई राहत पर पेंशनरों ने खोला मोर्चा

By: Aug 6th, 2026 12:49 am

पेंशनर-वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, लंबित एरियर के शीघ्र भुगतान की मांग

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक संघ की मासिक बैठक बुधवार को प्रधान नरेश घई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियोंए बद्दी.नालागढ़ फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तारए नालागढ़ अस्पताल में स्टाफ की कमी तथा दभोटा पुल की बदहाल स्थिति सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग उठाई गई। बैठक में मांग की गई कि लंबित एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके। बैठक में बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना की धीमी गति पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।

सदस्यों ने कहा कि निर्माण में देरी से बरसात के दौरान जगह-जगह कीचड़ए गड्ढों और जलभराव के कारण लोगों का सफर बेहद मुश्किल हो गया है। बैठक में सरकार और संबंधित एजेंसी से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई। बैठक में महासचिव कैलाश राणा, कोषाध्यक्ष अदित कांसल, सुशील कुमार, मनसा राम दिलेल सिंह, प्रकाश चंद, देवी सिंह निर्मल पुरी, सोहन लाल चंदेल लाजवंती, राम नरेश गुप्ता, हेमराज भंडारी, अजमेर सिंह, दलीप सिंह नाराता राम, मनोहर सिंह, प्रेम चंदेल, ज्ञान चंद, शमशेर सिंह चमन लाल शर्मा, हाकम सिंह बीबी खुल्लर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

नालागढ़ अस्पताल में स्टाफ की कमी
पेंशनरों ने नालागढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि पेंशनरों की लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघ भविष्य में सरकार के समक्ष अपना पक्ष अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App