शिमला में प्रदर्शन करेंगे पेंशनर

By: Aug 28th, 2026 12:50 am

एक सितंबर को शिमला में एकत्र होकर सरकार से मांगेंगे अपने हक
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
पेंशनर संयुक्त संघर्ष समीति के 18 संगठनों की एक विशेष बैठक जिला प्रधान मनोहर लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हमीरपुर में संपन्न हुई। इसमें संगठन के सभी 18 संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने सरकार ने जो पेंशनर की कुछ मांगों को जैसे मेडिकल बिलों की अदायगी, एचआरटीसी की कुछ मांगें, नगर निकाय की 2016 के पे स्केल के अनुसार पेंशन जारी करने आदि की कुछ मांगें जो सरकार ने मानी हैं उसके लिए सभी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। 13 मई, 2026 को संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में जो 18 संगठनों के प्रतिनिधियों के समक्ष जो मुख्यमंत्री ने अन्य 15 प्रतिशत डीए की कुछ किस्तें, 40 फीसदी एरियर व अन्य जरूरी मांगों के प्रति सहमति बनी थी उनको वादे के अनुसार जारी नहीं किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App