पानी को तरसे जनसूह के लोग
पिछले दस दिन से नहीं आ रही पानी की सप्लाई, विभाग से समाधान के लिए उठाई मांग
निजी संवाददाता – कांगू
उठाऊ पेयजल योजना स्थित जनसूह के अंतर्गत पडऩे वाले जनसूह गांव में पिछले दस दिनों से पांच परिवार भारी जलसंकट का सामना कर रहे हैं। इनमें नरेश कुमार, मदन लाल, सार्दन सहित अन्य लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इन परिवारों का कहना है कि पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के कारण लहासे गिरने से मेन सप्लाई लाईन सहित निजी नलकों के कनेकशन टूट गए थे, जिसके चलते लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत लगभग 10 गांवों के लिए ही जलशक्ति विभाग द्वारा इस स्कीम को स्थापित किया था, जिसके चलते करीब 300 परिवारों को पेयजल पानी उपलब्ध होता है, जिसमें अप्पर सुकडया, लोअर सुकडया, मांजरा, डोहग, अटिलयालू, कुसियार, भदरूं बखरूं आदि गांव शामिल हैं। वर्तमान समय जनसूह के लोग पीने के पानी से पिछले करीब 10 दिन से महरूम हैं।
लोगों को 300 मीटर दूर कुएं से पानी भरना पड़ रहा है, जिसके चलते महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनका अधिकतर समय पानी लाने में व्यतीत हो रहा है। लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग द्वारा टूटी पाइपों को ठीक करवाने की जहमत पिछले दस दिनों में नहीं उठाई। विभाग की इस अनदेखी के कारण जनसूह के लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने संबधित विभाग के आलाधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पाइपों को ठीक करवा,ड्ड। ग्राम पंचायत बैहरड़ की प्रधान सिमरो देवी ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया जाएगा,। वहीं सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग नीरज वैद्य का कहना है कि जल्द से जल्द टूटी हुई लाईन को जोडक़र उपरोक्त परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध करवा
दिया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
