शाहतलाई में पुल से गिरा ट्रैक्टर, सवार की मौत
पानी का टैंकर ले जाते वक्त सरयाली पुलिया के पास हुआ अनियंत्रित, दो लोग जख्मी
नगर संवाददाता-शाहतलाई
पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र के शाहतलाई स्थित सरहयाली पुल पर बुधवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। पानी का टैंकर ले जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सरायली पुल से नीचे पानी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। हादसे में 37 वर्षीय रणजीत सिंह सुपुत्र अनंत राम निवासी गांव सठवीं तहसील बिझड़ी जिला हमीरपुर की मृत्यु हो गई। जबकि 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव घुमारपुर तहसील झंडूता तथा 24 वर्षीय गुलजार पुत्र ताज दीन निवासी वार्ड नंबर-7 तलाई घायल हो गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
शव कब्जे में लिया
एसपी अभिषेक धीमान के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस थाना तलाई में मामले को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
