विवेक लखनपाल बने डीएम एचआरटीसी

By: Aug 28th, 2026 12:50 am

बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर के अलावा कई जगह दे चुके हैं बेहतर सेवाएं
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर में तैनात डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल अब डीएम एचआरटीसी होंगे। विवेक लखनपाल को हिमाचल पथ परिवहन निगम में पदोन्नति मिली है। हालांकि अभी तक विवेक लखनपाल बिलासपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम में ही अपनी सेवाएं देंगे। नए निर्देश आने के बाद ही उन्हें नई तैनाती मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर में कार्यरत डीएम विवेक लखनपाल इससे पहले बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों में अपनी बेहतर सेवाएं दे चुके हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम को लगातार मजबूत करने के लिए कार्य करते थे। विवेक लखनपाल के पास कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जिन्हें उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया है।

नया बस रूट चलाना या फिर बंद रूट को चलाने के अलावा कर्मचारियों की भी कई समस्याएं रहती हैं, उन्होंने सभी समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया है। उधर, नवनियुक्त हिमाचल पथ परिवहन निगम के डीएम विवेक लखनपाल ने अपनी पदोन्नति को लेकर उच्च अधिकारियों का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि वह आागमी भविष्य में भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की मजबूती करने के लिए कार्य करते रहेंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर में तैनात डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल अब डीएम एचआरटीसी होंगे। विवेक लखनपाल को हिमाचल पथ परिवहन निगम में पदोन्नति मिली है। हालांकि अभी तक विवेक लखनपाल बिलासपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम में ही अपनी सेवाएं देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App