अल्लू अर्जुन ने इंडियन सिनेमा को दिलाई ग्लोबल पहचान, फिल्म राका ने हासिल किया बड़ा मुकाम
देशभर में शानदार फैन फॉलोइंग एंजॉय करने वाले अल्लू अर्जुन बिना किसी शक देश के सबसे बड़े पैन-इंडिया सुपरस्टार्स में से एक हैं। ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी के साथ बॉक्स ऑफिसर पर बड़ी सफलता अपने नाम करते हुए, आइकॉन स्टार ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है। अल्लू अर्जुन का विजन नेशनल बाउंड्रीज़ से कहीं आगे जाता है, क्योंकि वह सिर्फ देश भी नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी इंडियन सिनेमा को लेकर जाने का लक्ष्य रखते हैं। अब, उनका यह विजन सच बन गया है, क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म ‘राका’ ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है। एक्टर ने इस खास मौके पर जिस तरह से ड्रेस अप किया है, उसे देख कहना होगा कि वह सच में इसके हकदार हैं।
अल्लू अर्जुन जो इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेकर जाने का नजरिया रखते हैं, वह ‘राका’ के गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के साथ सच में बदल चुका है। इस तरह से सुपरस्टार ने आखिरकार एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। अपने बड़े स्केल और एम्बिशियस अप्रोच के साथ, उनकी यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अनोखा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस लाने के लिए तैयार है। ऐसे में, इस शानदार मुकाम का जश्न मनाते हुए, स्टाइलिश स्टार ऐसे अंदाज में तैयार हुए हैं, जैसे उन्होंने इस पूरे पल को अपने नाम कर लिया हो।
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें क्लासी ब्लैक बंदगला और मैचिंग ट्राउजर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है
“इस खास मुकाम के लिए।🖤”
https://www.instagram.com/p/Ddl95GTy88o/?stkn=enF2djdzc3JzbG5m
फिल्म की बात करें तो, अल्लू अर्जुन ने पिछले कुछ सालों में लगातार कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ के ऐलान के साथ एक बार फिर वह सुर्खियों में बनें हुए है। फिल्म को एटली द्वारा डायरेक्ट किया जा कर रहा है। फिल्म के बारे में बात करें तो फिलहाल सिर्फ नए अवतार में अल्ली अर्जुन का पोस्टर रिवील हुआ है, लेकिन यह भी सच है कि इससे पूरे देश में जबरदस्त चर्चा का माहौल बन चुका है। इसे अब तक के सबसे बड़े कैरेक्टर रिवील्स में से एक कहा जा रहा है।
देशभर के दर्शक अल्लू अर्जुन को अब बड़े पर्दे पर ज्यादा से ज्यादा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस तरह से आने वाले समय में सुपरस्टार के पास लोकेश कनगराज के साथ मच अवेटेड ‘AA23’ भी है, साथ ही ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ और कई दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ भी वह दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
