एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस की वैकेंसी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
हवाई अड्डे के विकास, संचालन और रखरखाव के साथ एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभाने वाली सरकारी कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अप्रेंटिस की वैकेंसी निकाली हैं। जो अभ्यर्थी फ्रेशर हैं और उनके पास कोई जॉब एक्सपीरियंस नहीं है, वे इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। एएआई के रीजनल हैडक्वार्टर, वेस्टर रीजन ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कैंडीडेट्स को एक साल की ट्रेनिंग मिलेगी। इस दौरान वह हवाई अड्डों से जुड़े काम सीखेंगे। योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री या तीन साल का रेगुलर डिप्लोमा संबंधित फील्ड में होना चाहिए।
आयुसीमा: कैंडीडेट की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को पांच साल ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को तीन साल की छूट मिलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
